जी.पी. शर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ लखनऊ) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवाएं लखनऊ, गोपाल लाल मीना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पावर कारपोरेशन उप्र लखनऊ का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन सेवाएं, लखनऊ के पद पर किया गया। स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पावर कारपोरेशन उप्र लखनऊ के पद पर बने रहेंगे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू लखनऊ) मुकुल गोयल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ, बी.पी. जोगदण्ड पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के सहायक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ.प्र. लखनऊ को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक उ.प्र. लखनऊ, दावा शेरपा पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ को पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के सहायक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, रतन कांत पाण्डेय पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, सुभाष सिंह बघेल सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, बलिकरन सिंह सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के पद पर स्थानांतरणाधीन को सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, विनय कुमार यादव पुलिस अधीक्षक कासगंज को सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली, दीपक कुमार भट्ट पुलिसअधीक्षक उ.प्र. पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर, सुरेश राव आनंद कुलकर्णी पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बनाया गया है।
इसी तरह रमेश पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ को सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र, केशव कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ.प्र. लखनऊ से सम्बद्ध, अजय कुमार साहनी, सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ को पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थनगर, अखिलेश कुमार चैरसिया पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, वैभव कृष्ण पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद, हिमांशु कुमार सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली को पुलिस अधीक्षक कासगंज, सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बनाया गया है।
डी.पी. कुमार पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी कानपुर नगर को सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी इलाहाबाद, देव रंजन वर्मा सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी इलाहाबाद को पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) कानपुर नगर तथा दिलीप कुमार सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी को सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath