उप्र : 21 बाइक के साथ 10 गिरफ्तार

गिरफ्तार युवकों में योगेंद्र उर्फ रिंकू प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, संजय तिवारी अखिलेश, मुस्ताक अहमद, चंद्रशेखर, राहुल सिंह, शिवा दुबे, जगन्नाथ विश्वकर्मा तथा रामबाबू सिंह शामिल हैं।

यह सभी बांदा के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से 21 मोटर साइकिलें बरामद हुई। बरामद सभी मोटर साइकिलों में नंबर प्लेट जनपद बांदा के ही लगे हैं तथा छह मोटर साइकिलों के संबंध में पूर्व में थाना कोतवालीनगर में अभियोग पंजीकृत हैं।

अभियुक्तों ने बताया, “गैंग के सदस्य जनपद के विभिन्न स्थानों से मोटर साइकिलें चोरी कर अन्य व्यक्तियों को 8-10 हजार रुपये में बेच देते हैं। इस संबंध में थाना कोतवालीनगर पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493