उप्र : 235 ग्राम विकास अधिकारी बने एडीए

यह प्रोन्नति उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी (उद्योग सेवा और व्यवसाय) अराजपत्रित सेवा नियमावली-1991 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत की गई है। आयुक्त ग्राम्य विकास ने बताया कि यह प्रोन्नति सातवां वेतनमान रुपये 29200-92300 मैट्रिक लेवल.5 में अस्थायी रूप से की गई है और उन्हें प्रोन्नति पद पर योगदान की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभी 226 कर्मियों को तैनाती दी जाएगी तथा शेष कर्मियों को स्थान रिक्त होने पर तैनाती दी जाएगी। प्रोन्नत कर्मियों के तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493