उप्र : 24 कछुओं के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर थाने के एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मिर्जापुर चौराहे पर चेकिंग करते हुए एक संदिग्ध कार को रोका। उसके पास से तलाशी में 24 कछुए बरामद हुए, जिस पर पुलिस ने कार सवार दोनों तस्करों को पकड़ लिया।

तस्करों की पहचान मिर्जापुर निवासी मिजाज व अकील के रूप में हुई है।

पूछताछ में पता चला कि दोनों काफी समय से कछुओं को पकड़कर उसको दूसरे राज्यों मे बेचते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493