उप्र : 25 लाख की 840 पेटी शराब सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी उप्र एसटीएफ अभिषेक सिंह ने मंगलवार को बताया, “एसटीएफ की आगरा फील्ड यूनिट के उप निरीक्षक आनंद प्रकाश की टीम को खबर मिली कि अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के कुछ सदस्य अंग्रेजी शराब की खेप लेकर आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र से भगवान टॉकीज आगरा शहर की तरफ आने वाले हैं। इस सूचना पर टीम ने सोमवार तड़के सवा तीन बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र में कैलाश मोड़ एनएच-2 पर सिकंदरा थाना पुलिस के साथ घेराबंदी कर ली और थोड़ी देर में आए शराब से भरे ट्रक को बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया।”

एसएसपी ने बताया कि साथ ही वाहन में सवार सतीश कुमार और हृदेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि बरामद शराब की डिलीवरी उन्हें आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र निवासी अवनीश उर्फ अश्वनी को भगवान टॉकीज चौराहे पर करनी थी। एसटीएफ अवनीश उर्फ अश्वनी की तलाश में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493