सिटी एसपी आकाश तोमर ने बताया, “सोमवार सुबह साहिबाबाद पुलिस सीमा बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश दिनेश नागर उर्फ दुजाना इलाके में देखा गया है। इस पर एसआई अंजनी कुमार की टीम ने सीमापुरी बोर्डर पर चेकिंग तेज कर दी और टेंपो स्टैंड के पास से दुजाना को गिरफ्तार कर लिया।”
उन्होंने बताया कि दिनेश गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर का रहने वाला है और दुजाना गैंग का सदस्य है।
एसपी ने बताया, “दिनेश नागर उर्फ दुजाना ने वर्ष 2015 में गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थानाक्षेत्र में भूमि विवाद में राजकुमार शर्मा नामक व्यक्ति और एक सिपाही की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।”
dharmpath.com dharmpath