विजयनगर थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया, “उनकी टीम बुधवार देर रात चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शाहबेरी पुलिया के पास एनएच-24 से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम अमरजीत व आशु गोस्वामी बताया। तलाशी लेने पर इनके पास 2600 ग्राम अवैध डोडा पाउडर व दो चाकू बरामद हुए।”
पूछताछ में बदमाशों ने बताया, “वह लोग डोडा पाउडर लाकर गाजियाबाद में बेचते हैं। साथ ही रात में सुनसान इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। चोरी का सामान और डोडा पाउडर बेच कर मिली रकम से वे अपने शौक पूरे करते हैं और मौज-मस्ती में खर्च कर देते हैं।”
पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath