इसकी जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय के साथ ही कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, ताकि प्रतीक्षा सूची कम हो सके और ज्यादा यात्रियों का आरक्षण कन्फर्म हो सके।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय के तहत 12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस में 25 से 27 जून तक मंडुवाडीह से शयनयान श्रेणी का एक अतिरक्त कोच लगेगा। वहीं 12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में 26 से 28 जून तक नई दिल्ली से शयनयान श्रेणी का एक अतिरक्त कोच लगेगा।
इसी प्रकार 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 26 जून, को लखनऊ जं. से शयनयान श्रेणी का एक कोच और 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. कृषक एक्सप्रेस में 27 जून को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक अतिरक्त कोच लगेगा।
उन्होंने बताया कि 05031 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी में 27 जून को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच और 05032 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी में 28 जून को आनंद विहार टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक अतिरक्त कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath