झांसी पुलिस को काफी समय से पोर्न और नकली सीडी के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए झांसी एसएसपी मनोज तिवारी के निर्देश पर थानों की पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। इसी क्रम में बरुआसागर थाना की पुलिस ने मुख्य बाजार में स्थित दुकान पर छापा मारा, जहां से पुलिस ने पोर्न और नकली सीडियां मिलीं।
पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान 38 पोर्न सीडी बरामद की गई हैं। पुलिस ने मौके से सुजीत पुत्र राम प्रसाद अग्रवाल और भरत भूषण अहिरवार को पकड़ा। पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath