उप्र : 3 साइकिल चोर गिरफ्तार, 49 साइकिलें बरामद (फोटो सहित)

एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स ने गुरुवार को बताया कि चिनहट पुलिस बुधवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर मल्हौरपुरवा रोड के पास से सघन चेकिंग अभियान में तीन साइकिल चोरों को तीन साइकिल से साथ गिरफ्तार किया। उनकी पहचान दीपक लोहार, महेश लोधी और अंकित कश्यप के रूप में हुई।

वत्स ने कहा, “पुलिस ने चोरों से सख्ती से पूछताछ की और उनकी निशानदेही से कई जगहों से कुल 49 साइकिलें बरामद की। पकड़े गए बदमाश ज्यादातर मजदूरों और छात्रों को निशाना बनाते थे।”

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि चोर इन चोरी की साइकिलों को शहर के बाहर 500 से 100 रुपये में बेचते थे। वह बरामद साइकिलों को कानपुर में बेचने की योजना बना रहे थे।

एसएसपी दीपक कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में साइकिलें बरामद कर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। वहीं साइकिल मिलने पर 11वीं की छात्रा शिखा वर्मा सहित पांच छात्र एसएसपी आवास पहुंचे और साइकिल मिलने पर खुशी जताते हुए एसएसपी को बुके देकर सम्मानित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493