लखीमपुर खीरी, 27 सितंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस ने अलग-अलग इलाकों मंे छापेमारी के दौरान 300 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दस युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

भीरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम चंद्रपुरा से राजकुमार, पिपरा से घनश्याम, ग्राम दलेलनगर मार्ग से प्रमोद कुमार, कालीचरणपुर से विपद, बनगवां से संतोष गुप्ता, किशोरीपुरवा से कल्लू को कच्ची शराब के साथ दबोचा गया।
वहीं ग्राम रमुआपुर से राजेश कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी सिनौना व दुबहा से गोवर्धन को भी कच्ची शराब के साथ दबोचा गया। इसके अलावा दुगार्पुरवा से राजेंद्र कुमार और लुधौरी गांव से बंशीलाल को भी गिरफ्तार किया गया।
dharmpath.com dharmpath