उप्र : 351 गरीब बेटियों की शादी कराने वाले विधायक सम्मानित

इस मौके पर विभिन्न समाज के लोगों द्वारा विधायक को चांदी का मुकुट, गदा, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मानपत्र उपाधि प्रतीक एवं भारी-भरकम फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।

विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा, “पीड़ित मानवता की सेवा करने एवं गरीब बेटियों की शादी कराने में हमें अनंत सुख की अनुभूति होती है। कहा कि इसी प्रकार का सहयोग आप सभी का मिलता रहा तो इससे भी बड़ा गरीब बेटियों की शादी का कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र का नाम देश में ही नहीं विदेशी मुल्कों में ऊंचा करने का काम करूंगा।”

उन्होंने कहा कि व्यक्ति का जीवन लोकसेवा के लिए ही होता है, इस संदेश को आत्मसात कर हमने अपना पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया है। रसड़ा ही नहीं समूचे बलिया जनपद को विकास के पैमाने पर इतना सु²ढ़ बनाने का प्रयास करूंगा कि पूरे देश में यहां के लोगों को अपने जनपद का नाम लेने में गौरव का अनुभव करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493