उप्र : 45 लाख रुपये की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी कमांडेंट प्रदीप कुमार के मुताबिक, मंगलवार तड़के चार बजे भारत-नेपाल सीमा के पास नौ बटालियन ने खांगरा नाका के करीब पिलर संख्या 614 के पास से एक तस्कर को पौने तीन किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 45 लाख रुपये आंकी जा रही है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर की पहचान श्रावस्ती जिला निवासी शादात अली (50) के रूप में हुई है।

तस्कर ने बताया कि वह बरामद चरस को नेपाल से ला रहा था, जिसकी आपूर्ति कई जिलों में की जानी थी। तस्कर शादात को चरस के साथ हरैया थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है। जहां शादात के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493