उप्र : 5 महीने में पुलिस व अपराधियों के बीच 420 मुठभेड़

लखनऊ , 15 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पांच महीने के भीतर उप्र पुलिस और अपराधियों के बीच 420 मुठभेड़ दर्ज हुई हैं, जिसमें 15 अपराधी मारे गए और 868 इनामी अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही।

उप्र के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) हरिराम शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल, 2017 से लेकर 14 सितंबर तक पुलिस और अपराधियों के बीच 420 मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान जहां 84 अपराधी घायल हुए, वहीं 88 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

शर्मा के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान 868 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 15 अपराधी मारे गए और 54 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493