इसी साल 25 मार्च को थाना रानी की सराय क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी आरोपी युवक शशिकांत उर्फ गोलू ने टॉफी का लालच देकर गांव की एक बच्ची को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बच्ची के बेहोश होने पर छोड़ कर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने आरोपी शशिकांत के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था।
उपनिरीक्षक रघुराज सरोज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक रानी की सराय चेक पोस्ट के पास नजर आया है। इस पर पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath