एसपी विपिन मिश्र ने बताया, “तीन दिन पहले पिहानी ब्लॉक निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख जे.पी. गुप्ता के घर में पुलिस ने छापा मार कर 220 पेटी अवैध शराब बरामद की थी। पुलिस ने मौके से उसके बेटे व मुनीम को गिरफ्तार किया था। लेकिन गुप्ता मौके से फरार होने में कामयाब रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस ने शाहजहांपुर, सीतापुर और लखनऊ में छापेमारी की थी।”
एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर घोषित किए गए गुप्ता की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बुधवार को संडीला के पास एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों के अलावा शाहजहांपुर में भी मुकदमें दर्ज हैं।
dharmpath.com dharmpath