कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ सोमवार देर रात फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि इसी रास्ते से कुछ तस्कर शराब लेकर बिहार जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया। तभी एक संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई। ट्रक के अंदर रखी आलमारियों में करीब 630 शराब की पेटियां रखी हुई थीं।
पुलिस ने ट्रक में बैठे तस्कर धर्मेद्र और अभिषेक उर्फ भूषण को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि वह पानीपत (हरियाणा) से ट्रक में 630 पेटियों में रखी 30,240 बोतल शराब लेकर निकले, जिसे बिहार पहुंचानी थी।
पुलिस ने बताया कि बरामद शराब की कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath