पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने शनिवार को बताया कि जरवल रोड थाना पुलिस शुक्रवार रात सूचना के आधार पर इनामी दंपति राजनाथ यादव और उसकी पत्नी ज्ञानती देवी निवासी जनपद सीवान (बिहार) को कस्बा जरवल रोड से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा, “पकड़ा गया इनामी दंपति सात साल से फरार था। दोनों के विरूद्ध थाना जरवल रोड पर कई धाराओं में मामले दर्ज थे। उनकी गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath