उप्र : 70 जिलों के विद्यार्थियों को कृमिरोधी दवा दी जाएगी

लखनऊ, 30 अगस्त (आईएएनएस)। पूरे प्रदेश में 10 सितंबर को 1-19 साल के विद्यार्थियों को कृमि मारने वाली दवा की खुराक दी जाएगी। इसकी जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

सर्व शिक्षा अभियान की परियोजना निदेशक जी.एस. प्रियदर्शनी ने कहा कि इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किया जा रहा है।

अभियान पहले चरण में 70 जिलों में चलाया जाएगा। दूसरे चरण के तहत बाकी के पांच जिलों को शामिल किया जाएगा। इन पांच जिलों में इलाहाबाद, बरेली, बाराबंकी, फैजाबाद और सोनभद्र शामिल हैं।

सभी सरकारी और सहायता प्राप्त सरकारी विद्यालयों में 1-19 साल के विद्यार्थियों के लिए एलबेंडाजोल-400एमजी की खुराक दी जाएगी। इस अभियान के लिए शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अनुबंधित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में जरूरी निर्देश सभी बेशिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493