उप्र : 72 घंटे में सामूहिक दुष्कर्म की 2 घटनाएं, बदायूं थर्राया

बदायूं, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की के आत्महत्या कर लेने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इसी जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। महज 72 घंटे के भीतर सामूहिक दुष्कर्म की दो घटनाओं से बदायूं जिला थर्रा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया, “गुरुवार की शाम बिल्सी थाना क्षेत्र में गांव के ही दो युवकों ने दलित किशोरी को डरा-धमका कर बाग ले गए और वहां दोनों ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया है।”

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है और पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।”

इससे पहले, सोमवार की रात मूसाझाग क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की को उसके घर से अगवा कर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस कार्यशैली से क्षुब्ध पीड़िता ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इन दोनों घटनाओं से पुलिस के साथ योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, बदायूं जिला प्रशासन लगातार बढ़ रहीं दुष्कर्म की घटनाओं से सकते में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493