उप्र : 8 किलो चांदी के साथ बदमाश गिरफ्तार

बीती 18 जुलाई को कमला नगर निवासी सर्राफ श्याम सेठ के मुनीम जितेंद्र से एत्मादपुर के बुढ़िया के ताल के पास लुटेरों ने 45 किलोग्राम चांदी लूट ली थी। पुलिस मामले में जांच कर रही थी, तभी रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगला तुलसी की पुलिया के पास एक बदमाश रविंद्र उर्फ भम्मू को गिरफ्तार किया। वहीं उसका साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से आठ किलोग्राम चांदी, एक तमंचा 315 बोर, दो जीवित कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पश्चिम एसपी अखिलेश नरायण सिंह ने सोमवार को बताया, “पकड़ा गया बदमाश रविंद्र बलदेव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मथुरा व आगरा के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी आदि के 14 अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 18 जुलाई को सर्राफ श्याम सेठ के मुनीम जितेंद्र से हुई 45 किलोग्राम चांदी लूट रविंद्र ने अपने साथियों नीरज धरमू, बड़े और बंटी के साथ मिलकर की थी।”

पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493