उप्र : 8 टन गोमांस बरामद, 2 गिरफ्तार

फतेहपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की कल्याणपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम चौडगरा तिराहे के पास एक चार पहिया गाड़ी से आठ टन गोमांस बरामद कर गाड़ी के चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने यह जानकारी शनिवार को दी।

थानाध्यक्ष कल्याणपुर एम.एम. अंसारी ने बताया, “मुखबिर की सूचना पर चौडगरा तिराहे पास टाटा-407 चार पहिया गाड़ी रुकवा कर तलाशी ली गई, जिससे आठ टन गोमांस बरामद किया गया है। यह गोमांश अलीगढ़ से इलाहाबाद ले जाया जा रहा था।”

उन्होंने बताया कि गाड़ी के चालक गौतमबुद्धनगर के निवासी असरफ और परिचालक अलीगढ़ के निवासी नसरू को गिरफ्तार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493