उप्र : 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ में सिपाही निलंबित

अटौरा चौकी के पास के एक गांव में आठ साल की मासूम सड़क किनारे अपने जानवरों को चरा रही थी। आरोप है कि इसी बीच पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अशोक कुमार उस बच्ची के पास पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच कुछ बच्चों ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया।

शोर सुन ग्रामीणों को आता देख आरोपी सिपाही वहां से भाग कर अटौरा चौकी में घुस गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी को घेर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई और आक्रोशित भीड़ को समझाने लगी। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।

उपजिलाधिकारी (सदर) सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज पर भी कार्रवाई करने के लिए एसपी से बात कर ली गई है। पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493