उप राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देगा मालदीव

कोलंबो, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि उनका देश उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर की गिरफ्तारी के बारे में राजनयिकों को जानकारी देगा।

कोलंबो, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि उनका देश उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर की गिरफ्तारी के बारे में राजनयिकों को जानकारी देगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रवक्ता ने कहा कि मालदीव के विदेश मंत्री दुनया मामून गुरुवार को श्रीलंका पहुंचेंगे और यहां मौजूद मालदीव से संबद्ध राजनयिकों को इस बारे में जानकारी देंगे।

मैमून इस गिरफ्तारी के बाद पैदा हुए ताजा हालात की जानकारी श्रीलंकाई मीडिया को भी देंगे।

मालदीव की सरकार ने कहा है कि बीते महीने राष्ट्रपति की नौका में हुए विस्फोट के मामले में अदालत के वारंट के बाद पुलिस ने अदीब को गिरफ्तार किया है।

28 सितंबर को हुए इस विस्फोट में राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गय्यूम को चोट नहीं पहुंची थी लेकिन उनकी पत्नी फातिमा को थोड़ी चोट आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493