उप राष्ट्रपति ने लोगों से स्वच्छता की अपील की

रांची, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को लोगों से तन व मन से स्वच्छ रहने की अपील की।

नायडू ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “तन और मन से स्वच्छ रहने की आवश्यकता है। अगर शरीर स्वच्छ होगा तो कोई बीमारी नहीं होगी। अगर मन स्वच्छ होगा तो किसी से ईष्र्या नहीं होगी। अगर धन स्वच्छ होगा तो चैन से सो पाएंगे।”

उप राष्ट्रपति ने ‘स्वच्छ भारत के प्रति झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता’ की सराहना की।

राष्ट्रपति ने रांची के लालखटंगा गांव में स्वच्छता कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने भी शिरकत की।

नायडू ने कहा कि स्वच्छता का लक्ष्य महज सरकार के प्रयासों से हासिल नहीं हो सकता है। इसमें लोगों की भागीदारी अहम है। उन्होंने राज्य में स्वच्छता अभियान के संदेश को फैलाने में महिला समूहों की भूमिका की प्रशंसा की।

इस मौके पर झारखंड के पांच जिलों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक प्रदेश के हर घर में पाइपलाइन से पीने का पानी मुहैया करवाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493