उबेर कप : भारतीय महिलाओं ने आस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया

कुनशान (चीन), 16 मई (आईएएनएस)। भारत की महिला टीम ने यहां जारी उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले में सोमवार को आस्ट्रेलिया को 5-0 से हरा दिया।

भारतीय महिलाओं ने ग्रुप-डी में शानदार खेल दिखाते हुए एकतरफा जीत हासिल की और अपने अभियान का विजयी आगाज किया।

सायना नेहवाल ने भारत के लिए पहला एकल मैच जीता। सायना ने सुआन वेंडी चेन को 36 मिनट में 22-20 21-14 से हराते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

इसके बाद पीवी सिंधु ने जोए लाए को 21-12 21-11 से हराते हुए भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने वेंडी और ग्रोना सोमरविले को 21-9 21-15 से हराते हुए स्कोर भारत के पक्ष में 3-0 कर दिया।

तीसरे एकल मुकाबले में रितविका गड्डे ने टिफाने हो को 21-5 21-11 से हराया और भारत को 4-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद एन. सिक्की रेड्डी और सिंधु ने दिन का दूसरा युगल मैच लिने चो और जोए लाए के खिलाफ जीतते हुए भारत को 5-0 से जीत दिला दी। भारतीय जोड़ी ने यह मैच 21-12 21-12 से जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493