रिगा, 16 मई (आईएएनएस)। केन्या के लम्बी दूरी के धावक डोमिनिक किमविच केंगोर ने यहां रविवार को यहां आयोजित लिटिलकॉम रिगा मैराथन नए कोर्स रिकार्ड के साथ जीत लिया है।
केंगोर ने यह मैराथन जीतने के लिए दो घंटे 11.45 मिनट समय लिया।
इरिट्रिया के कालेब सोलोमन दूसरे स्थान पर रहे। सोलोमन ने केंगोर की तुलना में 36 सेकेंड अधिक समय लिया।
केन्या के ही चार्ल्स मैना ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैना ने दो घंटे 13.54 मिनट समय लिया।
महिलाओं का मैराथन इथियोपिया की शायते गेमचु ने जीता। केन्या की डिविना जेपकोगे दूसरे और इथियोपिया की मुलुनेश जेदू तीसरे स्थान पर रहीं।
dharmpath.com dharmpath