उबेर दुष्कर्म मामला : घटनाक्रम

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक अदालत ने यहां मंगलवार को चर्चित उबेर दुष्कर्म मामले में कंपनी के ड्राइवर शिव कुमार यादव को पिछले वर्ष एक महिला कार्यकारी के साथ दुष्कर्म का दोषी करार दिया।

मामले का घटनाक्रम इस प्रकार है :

दिसंबर 5, 2014 : रात के समय यादव ने महिला कार्यकारी के साथ दुष्कर्म किया।

दिसंबर 7, 2014 : दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से यादव को गिरफ्तार किया।

दिसंबर 24, 2014 : दिल्ली पुलिस ने मामले में आरोपपत्र दर्ज किया।

जनवरी 13, 2015 : दिल्ली की एक अदालत ने यादव के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप तय किया।

जनवरी 31, 2015 : अभियोजन पक्ष ने मात्र 17 दिनों में उबेर दुष्कर्म मामले में साक्ष्यों की रिकॉर्डिग पूरी कर ली थी।

फरवरी 23, 2015 : अभियोजन पक्ष ने अंतिम तर्क दिए।

मार्च 4, 2015 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने यादव को कुछ गवाहों को फिर से बुलाने की अनुमति दे दी।

मार्च 10, 2015 : सर्वोच्च न्यायालय ने यादव को कुछ गवाहों को दोबारा बुलाने की अनुमति देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी।

सितंबर 10, 2015 : यादव को कुछ गवाहों को दोबारा बुलाने की अनुमति के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय ने दरकिनार कर दिया।

सितंबर 21, 2015 : मामले में अंतिम बहस शुरू।

अक्टूबर 7, 2015 : अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493