लॉस एंजेलिस, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका और अभिनेत्री केटी पेरी उभरते हुए गायकों की मदद के लिए एक एप लांच करेंगी।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘केटी पेरी पॉप’ नामक यह एप उभरते हुए गायकों को पेरी के कम्प्यूटरीकृत संस्करण से सलाह लेने में मदद करेगा।
आधिकारिक विवरण के मुताबिक, “एप की मदद से उपभोक्ता आकांक्षी कलाकार से लेकर केटी पेरी के साथ पॉप स्टारडम तक की अपनी यात्रा को पेश कर पाएंगे।”
एप की मदद से उपभोक्ता विभिन्न स्टाइल्स के सैकड़ों परिधानों में से खुद अपनी पॉप स्टार लुक चुन पाएंगे और साथ ही अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए वे खुद अपना संगीत और वीडियो तैयार कर पाएंगे।
एप को सैन फ्रांसिस्को की ‘ग्लू मोबाइल इंक’ ने विकसित किया है।
dharmpath.com dharmpath