रॉबर्ट वाड्रा ने किया सोनिया, राहुल का समर्थन

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने शनिवार को कहा कि वह नेशनल हेराल्ड मामले में सास सोनिया और पार्टी उपाध्यक्ष और अपने साले राहुल गांधी का समर्थन करते हैं।

वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा, “प्रतिशोध की राजनीति और अपयश फैलाने का दुर्भावनापूर्ण प्रयास कामयाब नहीं होगा..सच्चाई की जीत होगी।”

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पटियाला हाउस अदालत में अपराह्न् तीन बजे पेश होना है।

सोनिया और राहुल के साथ प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493