अंकारा, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की के एजियन सागर में नाव पलट जाने से 18 शरणार्थी समुद्र में डूब गए, जबकि 14 अन्य को बचा लिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नाव में सीरियाई, पाकिस्तानी और इराकी शरणार्थी सवार थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की के तटरक्षकों ने शुक्रवार को बचाए गए 14 शरणार्थियों को बोड्रम के अस्पतालों में भेज दिया।
तुर्की के तटरक्षक ने कहा कि अकेले इस वर्ष लगभग 80,000 शरणार्थियों को तुर्की के तटों से बचाया गया है, जबकि 3,000 से भी अधिक शरणार्थियों की तुर्की के रास्ते ग्रीस की यात्रा के दौरान जान चली गई।
खबरों के मुताबिक, इस वर्ष अब तक 6,00,000 शरणार्थी ग्रीस पहुंच चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath