मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता तुषार कपुर का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ वयस्कों की फिल्म होने के बावजूद हर उम्र के लोगों को पसंद आएगी।
अभिनेता ने यहां इस फिल्म के एक गीत के लांच के मौके पर यह जानकारी दी, “यह फिल्म सभी उम्र के लिए है। भले ही यह वयस्कों की फिल्म है, लेकिन प्रत्येक उम्र के लोग इसे पसंद करेंगे।”
इस बीच, आफताब शिवदासानी ने बताया कि उन्होंने फिल्म में सभी पागलपन किए हैं।
अफताब ने कहा, “हम दोनों का इस फिल्म में पागलों वाला किरदार है। हमने वयस्क फिल्म बनाई है जो थोड़ा दिखाया गया, लेकिन यह क्रेजी कॉमेडी है।”
एकता कपूर द्वारा निर्मित ‘क्या कूल हैं हम 3’ उमेश घेड़गे द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म अगले साल 22 जनवरी को प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath