उमर ने लखनऊ में कश्मीरी विक्रेताओं की पिटाई की निंदा की

श्रीनगर, 7 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को लखनऊ में कश्मीरी विक्रेताओं की पिटाई जाने की निंदा की है।

उन्होंने वीडियो पोस्ट के साथ अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “जम्मू एवं कश्मीर में भारत की अवधारणा को इस तरह के वीडियो से अधिक और कोई हानि नहीं पहुंचा सकता।”

उन्होंने कहा, “आरएसएस/बजरंग दल के गुंडों द्वारा सड़कों पर इस तरीके से कश्मीरियों को पीटना और फिर ‘अटूट अंग’ के विचार को बेचना। यह नहीं चलेगा।”

उन्होंने इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने की भी अपील की। सिंह लखनऊ संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493