उमर ने सईद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के जल्द ठीक होने की कामना की।

उमर ने ट्विटर पर लिखा, “मुफ्ती साहब के अस्वस्थ होने के बारे में सुनकर दुख हुआ और मैं अल्लाह से उनके शीघ्र व पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं।”

ज्ञात हो कि 24 दिसम्बर को सीने में संक्रमण के कारण 79 वर्षीय सईद को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493