Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » उमा भारती के खिलाफ दायर परिवाद खारिज

उमा भारती के खिलाफ दायर परिवाद खारिज

भोपाल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। तिरंगे का अपमान मामले में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की अदालत में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के खिलाफ दायर परिवाद गुरुवार को खारिज कर दिया गया।

कांग्रेस के नेता दीपचंद यादव ने एक पत्रिका में प्रकाशित तस्वीर के आधार पर वर्ष 2004 में उमा भारती पर तिरंगे का अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दायर किया था। यह तस्वीर उमा भारती की तिरंगा यात्रा के दौरान हुबली का थी।

इस मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज माहेश्वरी ने गुरुवार को उमा भारती के खिलाफ दायर परिवार को खारिज कर दिया। उमा भारती इस मामले के सिलसिल में गुरुवार को भोपाल आई थी। उन्होंने कहा है कि उन्होंने कभी भी तिरंगे का अपमान नहीं किया है।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता के. मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि यादव के परिवाद को न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

उमा भारती के खिलाफ दायर परिवाद खारिज Reviewed by on . भोपाल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। तिरंगे का अपमान मामले में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की अदालत में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के खिलाफ दायर परिवाद गुरुवार भोपाल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। तिरंगे का अपमान मामले में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की अदालत में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के खिलाफ दायर परिवाद गुरुवार Rating:
scroll to top