उमा भारती ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर किया प्रहार

प्रधानमंत्री सहित पार्टी के अन्य नेताओं की तरह उन्होंने भी कहा, “जो कांग्रेस उप्र बेहाल का नारा लेकर चुनाव लड़ने उतरी थी, वह आज सपा की भ्रष्ट सरकार के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।”

केंद्र में भी गठबंधन की सरकार है, लेकिन यह भूलकर भाजपा के तमाम नेता इस समय सपा-कांग्रेस गठबंधन को ही निशाना बनाने में ही लगे हैं। इसी तरह वे बिहार चुनाव में महागठबंधन पर कटाक्ष करते रहे, जिसका भाजपा को बुरा परिणाम भुगतना पड़ा था। इससे कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के इस बयान को बल मिलता है कि भाजपा गठबंधन से घबराई हुई है, इसलिए पार्टी के सभी नेता बार-बार गठबंधन को ही निशाना बना रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493