उम्मीद है इंग्लैंड टेस्ट टीम में जगह मिलेगी : डेनली

कोलंबो, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में मिली जीत में अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाने वाले जोए डेनली को उम्मीद है कि उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम में स्थान मिल पाएगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड ने श्रीलंका को एकमात्र टी-20 मैच में 30 रनों से हराया। इस मैच में डेनली ने 19 रन देकर सबसे अधिक चार विकेट लिए थे।

पिछले आठ वर्षो में पहली बार डेनली को इंग्लैंड टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौैका मिला है। उन्होंने चार विकेट लेने के साथ इंग्लैंड के लिए इस मैच में 20 अहम रन भी बनाए।

मैच के बाद डेनली ने कहा, “कुछ अभ्यास मैच भी होंगे और मुझे आशा है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा और टेस्ट टीम में स्थान हासिल कर पाऊंगा।”

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज छह नवम्बर से शुरू हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493