झारखंड में विवाहित व्यक्ति और उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या की

रांची, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले में एक विवाहित व्यक्ति और उसकी प्रेमिका ने रविवार को इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि व्यक्ति की पत्नी ने दोनों के रिश्ते को स्वीकारने से इंकार कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, लातेहार के लुंडी गांव निवासी अजय सिंह (23) को उसी गांव की निवासी सुगनी (21) से प्यार हो गया था।

अजय कुछ दिनों पूर्व सुगनी को घर ले आया था। इससे नाराज होकर अजय की पत्नी अपने मायके चली गई थी।

अजय शनिवार को अपने ससुराल गया और अपनी पत्नी को साथ लौटने के लिए मना लिया।

लेकिन अजय की पत्नी ने जब देखा कि सुगनी अभी भी घर में है, तो उसने अपने पति से झगड़ना शुरू कर दिया।

इसके बाद अजय और सुगनी शनिवार अपराह्न् घर से बाहर चले गए और दोनों ने रविवार को एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493