विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कैंग ने नियमित संवाददाता सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत के संबंध में एक सवाल के जवाब में यह बात कही।
लू ने कहा कि शी के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा है कि वह अमेरिकी सरकार के ‘एक चीन नीति’ पर चलने के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं और अमेरिकी सरकार एक चीन नीति का समर्थन करती है।
उन्होंने कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों के बेहतर और स्थिर विकास के लिए राजनीतिक वार्ता का बहुत अधिक महत्व है तथा चीन, अमेरिका के साथ बातचीत को विस्तार देने और सहयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए तैयार है।
dharmpath.com dharmpath