मिस्र की 500 किलोग्राम वजनी महिला वजन घटाने मुंबई पहुंची

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मिस्र की 500 किलोग्राम वजनी एक महिला एक अस्पताल में वजन घटाने के मकसद से मुंबई पहुंची।

महिला के साथ आए एक अधिकारी ने कहा कि मिस्र के एक विमान के जरिए मुंबई पहुंची ईमान अहमद सुबह छह बजे के आसपास छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकली। 25 सालों में वह पहली बार बाहर निकली हैं।

अहमद के साथ उनकी बहन शाइमा भी आई हैं। अगले कुछ महीनों में उनका (अहमद) इलाज सैफी अस्पताल के बेरिएट्रिक सर्जन मुफज्जल लकड़ावाला और उनकी टीम की देखरेख में होगा।

अलेक्जेंड्रिया की रहने वाली अहमद दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिला मानी जाती हैं। उन्हें हवाईअड्डे के बाहर इंतजार कर रहे ट्रक में क्रेन से उठाकर डाला गया और फिर पुलिस की निगरानी में आपातकालीन एम्बुलेंस के साथ अस्पताल ले जाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493