उम्मीद है, लोग मेरी आवाज पसंद करेंगे : अमल मालिक

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। ‘सूरज डूबा है’ के चर्चित संगीतकार अमल मालिक ने आगामी फिल्म ‘हीरो’ में ‘ओ खुदा’ के साथ गायिकी के क्षेत्र में कदम रखा है। नए संगीतकार का मानना है कि संगीत प्रेमी उनकी आवाज को पसंद करेंगे।

मालिक ने 2014 में सलमान खान की ‘जय हो’ के साथ एक संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और उन्होंने ‘नैना’ और ‘चार शनिवार’ जैसे संगीत दिए। अब उन्हें उम्मीद है कि उनका गाना ‘ओ खुदा’ लोगों का मनोरंजन करेगा। यह गुरुवार को जारी हो रहा है।

मालिक ने कहा, “सलमान सर हमेशा चाहते हैं कि गीत व्यक्तिगत जीवन से बड़ा हो। गीत मेरे द्वारा बनाया और गाया है। यह मुख्य रूप से धुन और गीत पर आधारित है।”

उन्होंने कहा, “गायक के रूप में शुरुआत करना खुशी की बात है, उम्मीद है कि लोग मेरी आवाज पसंद करेंगे।”

सूरज पंचोली और आतिया शेट्टी के अभिनय से सजी फिल्म ‘हीरो’ सिनेमाघरों में 11 सितंबर को प्रदर्शित हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493