बांग्लादेशी ब्लॉगर के हत्यारे ने जुर्म कबूला

ढाका, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेशी ब्लॉगर की हत्या मामले मेंएक संदिग्ध ने अदालत में इस साल की शुरुआत में सिलहट जिले में ब्लॉगर अनंत बिजॉय दास की हत्या करने की बात कबूली।

‘बीडीन्यूज24’ की गुरुवार की रपट के अनुसार, धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर अनंत बिजॉय दास इस साल मौत के घाट उतारे गए चार ब्लॉगरों में से तीसरा ब्लॉगर है। वह एक बैंक में काम करता था। 12 मई को सिलहट जिले के सुबीदबाजार में चार हमलावरों ने दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी।

अनंत धर्म आधारित पार्टियों पर रोक लगाने और युद्ध अपराध के दोषियों को अधिकतम सजा की मांग करने वाले एक मंच ‘गणजागरण मंच’ का कार्यकर्ता था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्यारोपी मन्नान याहिआ ने बुधवार को सिलहट मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अनवारुल हाकिम को अपना इकबालिया बयान दिया।

याहिआ और उसके भाई मोहैमिन नोमान को 28 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493