उरुग्वे ने विश्व कप क्वालीफायर में ब्राजील को बराबरी पर रोका

रेकीफ (ब्राजील), 26 मार्च (आईएएनएस)। लगभग दो साल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले लुइस सुआरेज के शानदार गोल की मदद से उरुग्वे ने शुक्रवार को यहां खेले गए फीफा 2018 विश्व कप क्वालीफाईंग मैच में पांच बार के विजेता ब्राजील को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।

डगलस कोस्टा और रेनातो अगस्तो ने गोल करते हुए ब्राजील को 2-0 की बढ़त दिला दी थी लेकिन इसके बाद एडिसन कावानी और फिर नौ मैचों के प्रतिबंध की समाप्ति के बाद वापसी कर रहे सुआरेज ने गोल करते हुए ब्राजील को निराश कर दिया।

विश्व कप के दौरान इटली के खिलाड़ी ग्रेगियो चेलिनी को दांत काटने के आरोप में सुआरेज पर नौ अंतर्राष्ट्रीय मैचों का प्रतिबंध लगा था।

इस मैच के बाद उरुग्वे दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाईंग तालिका में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उसने अब तक पांच मैच खेले हैं और तालिका में सबसे ऊपर चल रहे पराग्वे से उसके तीन अंक कम हैं।

ब्राजील इस जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसके आठ अंक हैं। वह गोल अंतर के लिहाज से पराग्वे और अजेंटीना से ऊपर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493