यमन में विस्फोट, 25 की मौत

अदन सैन्य कमांड के सुरक्षा सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अदन जिले में सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना के मुख्यालय पर हमला करने का प्रयास कर रहे आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट किए।

सूत्र ने बताया, “एम्बुलेंस में बैठे आत्मघाती हमलावर ने अदन में सऊदी और यूएई सुरक्षाबलों को जोड़ रहे मुख्य अड्डे की सैन्य जांच चौकी के पास विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।”

उन्होंने बताया कि दो अन्य आत्मघाती हमलावरों ने भी विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।

अदन के सार्वजनिक अस्पताल के चिकित्सा सूत्र ने बताया कि इस हमले में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493