उर्जित पटेल होंगे रिजर्व बैंक के नए गवर्नर (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। उर्जित आर. पटेल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए गवर्नर होंगे। वह बैंक के 24वें गवर्नर होंगे। वर्तमान गवर्नर रघुराम राजन के बाद वह इस पद को संभालेंगे। राजन का कार्यकाल चार सितंबर को खत्म हो रहा है।

52 वर्षीय उर्जित पटेल जानेमाने अर्थशास्त्री, बैंकर और सलाहकार हैं। इन दिनों वह रिजर्व बैंक में उपगवर्नर हैं और मुख्यतया मौद्रिक नीति का जिम्मा संभालते हैं। पटेल ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एम. फिल हैं।

राजन और पटेल वाशिंगटन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में साथ काम कर चुके हैं। पटेल राजन के करीबी माने जाते हैं। हालांकि पटेल राजन से पहले रिजर्व बैंक में आ गए थे। रिजर्व बैंक में आने के बाद राजन ने जब 2013 में मौद्रिक नीति के लिए समिति गठित की थी, तब उन्होंने इस समिति का अध्यक्ष उर्जित पटेल को बनाया था।

रिजर्व बैंक में पटेल की सेवा को विस्तार देते हुए इस साल जनवरी में उन्हें अगले तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493