लोच्ते की हरकत से ब्राजीलवासियों में नाराजगी

रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। ओलम्पिक के दौरान झूठी लूट की कहानी गढ़ने वाले अमेरिकी तैराकों के प्रति ब्राजील वासियों में नाराजगी है।

ओलम्पिक खेलों की आयोजन समिति ने यह बात कही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिकी तैराक रायन लोच्ते, गुन्नार बेंट्ज, जैक कोंगर और जेम्स फीगन ने पिछले सप्ताह रियो डी जनेरियो में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ बंदूक की नोक पर लूट हुई है। इस घटना ने मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खिंचा था और खेलों के दौरान सुरक्षा व्यावस्था पर भी सवाल उठा दिए थे।

लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज और जांच में पता चला कि इन्होंने रियो में एक गैस स्टेशन पर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड द्वारा रोकने पर उन्हें पैसे दिए।

रियो के प्रवक्ता मारियो आंद्रादा ने शुक्रवार को कहा, “ब्राजील वासी इस बात को जानने के बाद काफी निराश हैं।”

उन्होंने कहा, “रियो-2016 के ट्विटर हैंडल पर 1,800,000 लोग इस बारे में शिकायत कर चुके हैं। इस मामले की शिकायत करने वालों की संख्या कुल शिकायत करने वालों की संख्या में 2.5 फीसदी है। इसलिए साफ है कि ब्राजील की जनता इस घटना से नाराज है।”

इससे पहले शुक्रवार को लोच्ते ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस हरकत के लिए माफी भी मांगी थी।

उन्होंने लिखा, “मैं पिछले सप्ताह किए गए अपने व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं। मैंने उस दिन अपने साथ हुई घटना को सही तरीके से सामने नहीं रखा। मेरी वजह से इस ओलम्पिक में अपना सपना सच करने आए खिलाड़ियों का ध्यान भी भंग हुआ। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।”

उन्होंने लिखा, “मैंने जिस तरह अपने आप को व्यक्त किया उसमें मुझे सावधानी बरतनी चाहिए थी। मैं अपने इस रवैये के लिए अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों से मांफी मांगना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493