मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की सबसे छोटी बहन उषा मंगेशकर को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो ने जन्मदिन की बधाई दी।
लता मंगेशकर (86) ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें अपनी बहन पर गर्व है।
लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा, “नमस्कार, मेरी बहन को जन्मदिन पर कनाडा के प्रधानमंत्री ने बधाई भेजी है। उषा हमें तुम पर गर्व है।”
लता ने जस्टिन टड्रो द्वारा भेजे गए संदेश की एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा था, “उषा मंगेशकर, आपके 80वें जन्मदिन के अवसर पर आपको शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई भेजते हुए खुशी हो रही है।”
dharmpath.com dharmpath