नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की महिला स्टार पीवी सिंधु गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ की वैश्विक रैंकिंग में एक स्थान के फायदे के साथ 11वें क्रम पर पहुंच गई हैं।
सायना नेहवाल इस सप्ताह भी विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बनी हुई हैं।
पुरुष वर्ग में किंदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रनॉय क्रमश: नौवें और 20वें स्थान पर हैं जबकि मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन पारुपल्ली कश्यप 14वें स्थान पर हैं। कश्यप को एक स्थान का फायदा हुआ है।
मुम्बई के अजय जयराम चार स्थान के नुकसान के साथ 25वें स्थान पर हैं।
युगल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath