ऊषा, निफ्ट ने अश्विनी प्रकाश को गार्मेंट निर्माण पुरस्कार से सम्मानित किया

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। ऊषा इंटरनेशनल लिमिटेड ने यहां आयोजित दीक्षांत समारोह में विजेताओं को ‘निफ्ट सर्वश्रेष्ठ गार्मेंट निर्माण पुरस्कार 2016’ से सम्मानित किया। कंपनी युवा व उभरते फैशन डिजाइनरों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2000 से यह पुरस्कार देती आ रही है। प्रत्येक वर्ष ऊषा 12 निफ्ट केंद्रों में से प्रत्येक के एक विद्यार्थी को सम्मानित करती है।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, कंपनी ने अश्विनी प्रकाश को सम्मानित करते हुए उसे ऊषा जेनोम ड्रीम मेकर 120 सिलाई मशीन, एक ट्रॉफी, प्रमाणपत्र व 10,000 रुपय नकद प्रदान किए। स्नातक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए परिधान डिजाइनों को इस दौरान प्रदर्शित भी किया गया।

कंपनी के सिलाई मशीन कारोबार के अध्यक्ष हरविंदर सिंह ने कहा, “हम पिछले 17 वर्षों से इस पुरस्कार को प्रायोजित कर काफी प्रसन्न हैं। फैशन उद्योग में उभरते एवं सृजनशील प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के अपने निरंतर प्रयास के तहत निफ्ट को हमारा समर्थन निरंतर जारी है और साथ ही हम विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता को उड़ान देने में सहायता करने के लिए भी सतत प्रयासरत हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493