भारतीय फुटबाल टीम लाओस के लिए होगी रवाना

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही भारतीय फुटबाल टीम मंगलवार को एशियन फुटबाल कंफेडरेशन (एएफसी) के एशियन कप क्वालीफायर के लिए लाओस रवाना होगी। टीम ऐसे समय रवाना हो रही है जब उसके 10 खिलाड़ी चोटिल हैं।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि मिडफील्डर विनीत राय टखने में समस्या होने के कारण टीम के साथ नहीं जा पाएंगे।

उनके न होने से दो जून को होने वाले मैच में टीम को उनकी कमी खलेगी। इस मैच का दूसरा चरण सात जून को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

विनीत के अलावा मिडफील्डर रोवलिन बोर्जेस, प्रनॉय हल्दर, केबिन लोबो, बिकाश जारू और डिफेंडर अगस्तिने फर्नाडिज भी चोट के कारण या तो टीम से बाहर हैं या गुवाहाटी में प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

इनके अलावा मिडफील्डर धनपाल गणेश और स्ट्राइकर रोबिन सिंह भी चोट से नहीं उबरे हैं।

टीम के कोच स्टीफेन कोंस्टेंटाइन ने कहा, “हमने लाओस के लिए 21 खिलाड़ियों के नाम की सूची तैयार की थी। लेकिन, अब 20 खिलाड़ी ही लाओस का सफर करेंगे।”

उन्होंने कहा, “इसमें पछताने की कोई बात नहीं है। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम के लिए तैयार हैं। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मैच है।”

टीम :

गोलकीपर : सुब्रत पॉल, गुरप्रीत सिंह संधू, अमिरंदर सिंह।

डिफेंडर : रिनो एंटो, किगान परेरा, प्रीतम कोटल, अर्नब मोंडल, संदेश झिंगान, चिंग्लेनसाना सिंह फुलगांको कारडोजो, नारायण दास।

मिडफील्डर : उदान्ता सिंह, हालीचरण नार्जारी, सेतयासेन सिंह, मोहम्मद रफीक, इयुगेंसन लिंगदोह, जैकीचंद सिंह, अल्विन जॉर्ज।

फॉरवर्ड : सुमीत पास्सी, जेजे लालपेखलुआ, सुनील छेत्री।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493